फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu society should take inspiration from the sacrifice and dedication of great men.

Meerut News: महापुरुषों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा ले हिंदू समाज

Mon, 19 Jan 2026 07:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 19 Jan 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Hindu society should take inspiration from the sacrifice and dedication of great men.
श्रीराम लीला मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बोले संघ और संत प्रवक्ताओं ने किया आह्वान
विज्ञापन

संघ शताब्दी वर्ष के तहत हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की श्रंखला के तहत श्रीराम लीला मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र और मुख्य वक्ता गौतम खट्टर और संत शाश्वतानंद रहे। इन्होंने हिंदू समाज से गुरु तेग बहादुर, गुरु अर्जुन देव, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, स्वामी श्रद्धानंद महापुरुषों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
सम्मेलन में संघ की शताब्दी यात्रा और सनातन मूल्यों पर हुआ मंथन हुआ। कार्यक्रम के दौरान गायक विक्रांत ठाकुर ने सनातन संस्कृति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। कवि संजय सत्यम ने अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से लोगों में ऊर्जा का संचार किया। नगर खंड प्रचारक उदय एवं नगर कार्यवाह अजय के सानिध्य में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने वर्तमान समय में हिंदू सम्मेलनों की आवश्यकता, संघ की 100 वर्षों की यात्रा एवं उसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल व संचालन साहिल एवं जितेंद्र ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अनुज, अविरल, दीपक, विनोद, संजय, पुलकित, संजीव, अंकुर, अभिनव, आलोक जैन, विनोद जैन, विक्रम, अर्जुन, शिवकुमार, मंगू, पावन, लोकेश, सुभाष, दीपक, शानू, सनी, राहुल, विमला, ममता, पिंकी, उमा, शालिनी, कुसुम, इंदिरा रहे।
विज्ञापन

जैन, बौद्ध और सिख समाज भी हिंदू समाज की अभिन्न धारा
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि जैन, बौद्ध और सिख समाज भी हिंदू समाज की ही अभिन्न धारा हैं। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बताए गए पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी पर विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed