फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu Ratna Award to three eminent personalities in New Year Fair

Meerut News: नववर्ष मेले में तीन विभूतियों को हिंदू रत्न सम्मान

Mon, 14 Apr 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hindu Ratna Award to three eminent personalities in New Year Fair
इकरार अहमद...... वेस्टर्न रोड स्थित ग्रैंड ओरा में नव सम्वत उत्सव के आयोजन में बोलते मुख्य अतिथ
- हिंदू नववर्ष पर हुआ पारिवारिक मिलन कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नव संवत उत्सव समिति के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष पर पारिवारिक मिलन एवं नववर्ष मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदू रत्न सम्मान से 105 वर्षीय रणजीत सिंह, ज्ञानेंद्र अग्रवाल और शिवम शर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्र संघ चालक दर्शन लाल अरोड़ा ने देश की अखंडता, एकता पर प्रकाश डाला। सभी को भारतीय हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में जादूगर वी सम्राट ने बच्चों को हैरअंगेज करतब दिखाए। ऊं, घोड़े की सवारी का बच्चों ने आनंद लिया। क्रीड़ा भारतीय के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष रहे। जूनियर अमिताभ बच्चन ने कार्यक्रम में बच्चों को खूब गुदगुदाया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह और सह संयोजक संजीव गुप्ता और इंद्रजीत कथूरिया रहे। आलोक सिसोदिया ने बताया कि मेला पूर्ण रूप से स्वदेशी रहा। इस दौरान संजीव गुप्ता, अक्षय विश्नोई, संभव जैन, राजीव गोयल, सीमा गर्ग, रीना सिंघल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

भारतीय नववर्ष विश्व में सर्वाधिक विश्वसनीय
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा जागृति विहार में भारतीय नववर्ष का कार्यक्रम हुआ। वेद मंत्रों के उच्चारण के बाद भजन गाए गए। साध्वी शैब्या भारती ने कहा कि भारतीय नववर्ष विश्व में सर्वाधिक विश्वसनीय नववर्ष है। यह वैज्ञानिक और आध्यात्मिक तथ्यों से जुड़ा है। भारतीय कैलेंडर सूर्य और चंद्रमा की गणना पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि आध्यात्मिक रूप से बहुत अधिक जागृत थे। उन्होंने नववर्ष की महिमा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा मनोहरनाथ मंदिर में हुआ गीता ज्ञान यज्ञ
मेरठ। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में गीता ज्ञान यज्ञ हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने परमात्मा के स्वरूप का वर्णन किया। इस दौरान महामंडलेश्वर निलिमानंद, डॉ. मनोज, एमएल अग्रवाल, आयुष रहे। सूरजकुंड रोड स्थित सरस्वती मंदिर में देवी भागवत में पंडित हरिहर झा ने मां जगदंबा के चरित्रों का वर्णन किया। मुख्य यजमान शिवकुमार गुप्ता, आभा गुप्ता रहीं। इस दौरान विनीत कुमार, अनुराग वर्मा, हर्ष शर्मा, अजय गुप्ता आदि रहे।
मंच पर दिखीं बच्चों की छिपी प्रतिभा
बच्चा पार्क प्यारे लाल शर्मा स्मारक पर जुनून बच्चों की प्रतिभा उभारने के लिए कार्यक्रम हुआ। जियांट ग्रुप ऑफ नोबल हार्ट और कथक कला केंद्र के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता सीए निहारिका गोयल ने की। मंच संचालन शिवी बंसल ने किया। इस दौरान पल्लवी सिंह, रेखा शर्मा, सुनीता सिंघानिया का सहयोग रहा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव आज
मेरठ। मोहनपुरी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रेसवार्ता हुई। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रथम त्रिवार्षिक चुनाव एवं प्रांतीय अधिवेशन सोमवार को सीसीएस यूनिवर्सिटी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में होगा। प्रदेश के 54 जनपदों के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

नीमा ने स्थापना दिवस मनाया
मेरठ। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि सुनील जोशी रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद कुमार और डॉ. बीडी भारद्वाज रहे। अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र ने बताया कि आयुर्वेदिक एवं यूनानी ग्रेजुएट, बीएएमएस, बीयूएमएस का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के द्वारा उत्पीड़न किया जाता है। क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी के द्वारा प्रत्येक वर्ष रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी उत्पीड़न किया जाता है। कार्यक्रम में डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. अमरपाल शर्मा, डॉ. सुब्रतो सेन, डॉ. भगत सिंह, डॉ. सुरभि रस्तोगी, विकास मलिक आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed