फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu organization came in support of the statement of union minister Giriraj Singh on Darul Uloom

देवबंद: दारुल उलूम पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन 

Wed, 05 Dec 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 05 Dec 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Hindu organization came in support of the statement of union minister Giriraj Singh on Darul Uloom
darul uloom

हिंदू संगठनों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने देवबंद को आतंकियों की शरणस्थली बताया था। देवबंद में हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति की बैठक में सह संयोजक एवं बजरंग दल के पूर्व जिला सह संयोजक पंकज त्यागी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या गलत कहा है। जो लोग गिरिराज सिंह के बयान को गलत बता रहे हैं और दारुल उलूम का देश की आजादी में योगदान बताकर गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बताते हैं तो उनसे पूछना चाहते हैं कि यदि दारुल उलूम का देश की आजादी में योगदान होता तो क्या 1947 में भारत का बंटवारा होता। 

विज्ञापन


पंकज त्यागी ने केंद्र सरकार से मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों के तार दारुल उलूम से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। अध्यक्षता रामपाल सिंह पुंडीर और संचालन विपिन गर्ग ने किया। बैठक मे रोहित, विक्की त्यागी, सुभाष बौद्ध, राजवीर सिंह, अनिल त्यागी, अमित कुमार आदि रहे। 

विज्ञापन

उधर, हिंदू स्वाभिमान संगठन व राष्ट्रीय परशुराम सेना की श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में बैठक में दारुल उलूम के समर्थन में हिंदू समाज के लोगों द्वारा दिए बयान की निंदा करते हुए इसे हिंदू समाज को गुमराह करने वाला बताया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक, जिलाध्यक्ष राजीव धीमान, जिला संयोजक मनीष त्यागी और राहुल वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व की सरकारों में कई बार मदरसा छात्रों ने छोटी सी बात पर सड़कों पर आकर जाम लगाने का प्रयास किया। ऐसे मदरसे शिक्षा का केंद्र हो ही नहीं सकते हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed