{"_id":"60df7e7a8ebc3ec2025c7049","slug":"hindon-and-yamuna-bank-show-from-rapid-rail-meerut-news-mrt545595035","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन और यमुना के पास से गुजरेगी रैपिड रेल, ड्रोन दृश्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन और यमुना के पास से गुजरेगी रैपिड रेल, ड्रोन दृश्य जारी
विज्ञापन
रैपिड रेल से दिखेंगे हिंडन और यमुना के नजारे
मेरठ। रैपिड रेल से सफर सुहाना होगा। यात्री हिंडन और यमुना के नजारे दिख सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने जून-2021 तक के कार्य की प्रगति को वीडियो के जरिये दिखाया है। यह वीडियो ड्रोन से बनाया गया है। भूमिगत से लेकर एलीवेटेड ट्रैक पर कार्य की रफ्तार बढ़ा दी गई है। जिस तेजी से कार्य किया जा रहा है उससे साफ है कि वर्ष-2023 तक रैपिड रेल का साहिबाबाद से दुहाई तक का पहला चरण शुरू हो जाएगा।
52 मिनट में मेरठ से दिल्ली का सपना वर्ष 2025 तक पूरा हो जाएगा। दिल्ली से मेरठ तक 82 किमी के कॉरिडोर पर कार्य शुरू हो गया है। एनसीआरटीसी ने शुक्रवार को चार मिनट 16 सेकेंड का वीडियो जारी कर ड्रोन दृश्य दिखाए हैं। इसमें सराय काले खां से बेगमपुल स्टेशन तक चल रहे कार्य को दिखाया है। ड्रोन दृश्य में एक-एक स्टेेशन को दिखाया गया है। मेरठ में बेगमपुल तक लिए गए दृश्य में भैंसाली स्टेशन पर चल रहे भूमिगत कार्य को भी दिखाया गया है।
हर महीने ड्रोन से लिए जाते हैं फोटो
एनसीआरटीसी हर महीने ड्रोन से निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए ड्रोन से फोटो कराता है, जिससे निर्माण कार्य का वास्तविक दृश्य दिखाया जा सके। इसके अलावा दुहाई में बनाए जाने वाले डिपो को भी ड्रोन से दिखाया गया है। दुहाई और मोदीपुरम में रैपिड रेल का डिपो बनाया जाना है। यहां रैपिड रेल के कोच सहित अन्य की मेटींनेस की जाएगी। 82 किमी के हिस्से में कार्य शुरू होने से अब वीडियो जारी किया है।