फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hindan nadi me shav mila, do aaropi jail bhejhe

हिंडन नदी में मिला शव, दो आरोपी जेल भेजे   

Wed, 13 Dec 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
hindan nadi me shav mila, do aaropi jail bhejhe
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पीयूष चौधरी की हत्या के मामले में कंकरखेड़ा पुलिस उलझ गई है। इस केस में पुलिस जिस समय मंगलवार को दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रही थी, उसी दौरान हिंडन नदी से एक युवक का शव मिलने की खबर आई। चर्चा रही कि शव पीयूष का था। लेकिन पुलिस अफसरों ने इससे इंकार करते हुए कोर्ट से दोनों आरोपियों को रिमांड पर देने की मांग की। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह के मुताबिक 30 नवंबर को पीयूष चौधरी निवासी गांव दबथुआ सरधना की खड़ौली गांव में शराब पार्टी के दौरान उसके दोस्तों सचिन चौधरी, मोनू चौधरी, अजय और रोहित समेत पांच लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी रोहित और अजय को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या करना कबूल भी कर लिया। मंगलवार को कंकरखेड़ा पुलिस ने पीयूष के शव की आरोपियों की निशानदेही पर हिंडन नदी में खोजबीन कराई। दोपहर दो बजे कंकरखेड़ा थाने के दरोगा अजय शर्मा और रविंद्र सिंह ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया। पीयूष के अपहरण में दोनों आरोपियों का रिमांड बनाने के बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। तभी पुलिस ने पीयूष को बरामद करने के लिए आरोपियों की रिमांड अर्जी डाल दी। जिस पर सुनील चिंदौड़ी अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल कर दी। कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करने की तारीख लगाई है। 
विज्ञापन


हिंडन नदी में मिला शव 
दोपहर तीन बजे एक युवक का शव कलीना स्थित हिंडन नदी में पुलिस को मिला। लोगों ने इस शव को पीयूष चौधरी का होने का अंदेशा जताया। लेकिन पुलिस ने इस शव को लावारिस में पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस ने कहा कि पीयूष का शव नहीं है। लेकिन शव किसका है, इस पर कंकरखेड़ा पुलिस चुप्पी साध गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव क्यों छुपा रही पुलिस 
हिंडन नदी में शव मिलने की बात कंकरखेड़ा, रोहटा और सरूरपुर पुलिस बता रही है। लेकिन शव किसका है, इसे तीनों थानों की पुलिस एक दूसरे पर टाल रही है। सवाल उठता है कि अगर शव पीयूष का है तो पुलिस इसको क्यों छुपा रही है। इसको लेकर कई चर्चाएं हैं। 

अधिकारियों से करेेंगे शिकायत 
पीयूष के परिजनों का कहना कि कंकरखेड़ा पुलिस के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे। तीन दिन से आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं। आरोपी पुलिस को लगातार गुमराह कर रहे हैं। पुलिस पीयूष का शव क्यों बरामद नहीं कर रही। पुलिस के प्रति पीड़ित परिवार में आक्रोश है। 


एसपी सिटी मानसिंह चौहान के अनुसार दोपहर को दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। दौराला से लेकर बागपत की सीमा तक हिंडन नदी में पीयूष का शव गोताखोरों द्वारा ढूंढा गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed