फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Himanshu was killed to avenge the slap

थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी हिमांशु की हत्या

Wed, 15 Sep 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Himanshu was killed to avenge the slap
थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी हिमांशु की हत्या
विज्ञापन

सरूरपुर। करनावल निवासी हिमांशु उर्फ गौरव चौधरी की हत्या थप्पड़ का बदला लेने के लिए की गई थी। दोस्त ने ही अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था और उसके शव, बाइक व मोबाइल को नारंगपुर के पास नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इसका खुलासा किया।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी हिमांशु उर्फ गौरव चौधरी (30) पुत्र शैलेश चौधरी मोदीनगर में रहता था। दोस्त अंकित ने हिमांशु से 35 हजार रुपये उधार लिए थे। अंकित ने पैसे नहीं दिए तो हिमांशु ने उसे थप्पड़ मार दिया था। अंकित ने थप्पड़ मारने की बात अपने दोस्त कपिल, विराट उर्फ विनीत, आकाश व अंकुश को बताई। साथ में बताया कि हिमांशु, विराट का अपहरण करना चाहता है। क्योंकि विराट के पिता की हत्या के बाद समझौते में मिले 10 लाख रुपये वसूल सके। अंकित ने दोस्तों के साथ हिमांशु को मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन

26 जुलाई को हिमांशु मोदीनगर से अपने घर करनावल आ रहा था। करनावल कस्बे के बाहर ही अंकित अपने साथी विराट, आकाश, कपिल और अंकुश के साथ इंतजार कर रहा था। रात के 8 बजे हिमांशु अपनी बुलेट से पहुंचा। उन्हाेंने उसे रोक लिया और सतीश की ट्यूबवेल पर ले गए। हिमांशु को कोल्डड्रिंक पिलाने और समोसा खिलाने के बाद सभी ने उसकी पिटाई की। गला घोंटकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। मरा समझकर वह उसे बाइक पर लेकर नारंगपुर नाले के पास पहुंचे। वहां विराट ने उसके सीने में कई बार चाकू घोंपा और उसके शव, बाइक व मोबाइल को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 50 दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए विनीत उर्फ विराट, आकाश, कपिल, अंकित निवासी करनावल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अंकुश अभी फरार है।
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि नारंगपुर के नाले से मृतक की बाइक को बरामद कर लिया है। जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed