फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highway will one way toaday

आज रात 12 बजे से वनवे हो जाएगा एनएच-58  

Sat, 15 Jul 2017 10:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 15 Jul 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
highway will one way toaday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कांवड़ यात्रा को लेकर 15 जुलाई की रात 12 बजे से दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच 58) को वनवे कर दिया जाएगा। इस हाईवे पर रूट डायवर्जन कर भारी वाहन और रोडवेज बसों को पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़ियों का लौटना शुरू हो गया है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को देखते हुए एनएच-58 को वनवे किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक तरफ केवल हल्के वाहन ही चल सकेंगे। हाईवे के अलावा शहर में मोदीपुरम तिराहे से परतापुर तिराहे तक, बेगमपुल से हापुड़ अड्डा चौराहा और हापुड़ अड्डा चौराहा से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर पुलिस चौकी तक भी वनवे व्यवस्था लागू रहेगी। इसके लिए दिल्ली रोड और अन्य कांवड़ मार्गों पर सभी कट बंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


17 जुलाई से सिटी बस, टेंपो बंद
एसपी ट्रैफिक के अनुसार 17 जुलाई से शहर में जेएनएनयूआरएम और प्राईवेट सिटी बसें बंद की जाएंगी। परतापुर तिराहे से बेगमपुल होकर मोदीपुरम तक और बेगमपुल से हापुड़ अड्डा चौराहा व एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तक ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा, जीप व अन्य यात्री वाहन बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


18 से केवल पास धारक वाहन
हाईवे को पूरी तरह से बंद करने का फैसला कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए लिए जाएगा। अभी तक 18 जुलाई की सुबह आठ बजे से दिल्ली देहरादून हाईवे को बंद करने का विचार है। जिसके बाद कांवड़ मार्ग पर केवल ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी पास धारक वाहन ही चल सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ रोड पर जाम 
एनएच-58 पर रोडवेज बसें बंद होने और भैसाली अड्डा सोहराब गेट अड्डा शिफ्ट होने पर गढ़ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वहीं, हापुड़ रोड पर भी वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या बन रही है।

सजे कांवड़ शिविर, बने अस्थायी ब्रेकर
मोदीपुरम। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ सेवा शिविर सजने शुरू हो गए हैं। वहीं, बैरीकेडिंग का काम भी तेज कर दिया गया है। कई अस्थायी चौकी बनाते हुए अलग-अलग प्वाइंटों पर पुलिस ओर पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ दौराला बीएस वीर कुमार के अनुसार हाईवे पर सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइटें लगवा दी गई हैं। दुर्घटनाएं रोकने के लिए अस्थायी ब्रेकर बनाए गए हैं। 


पल्लवपुरम वासियों की बढे़गी परेशानी
मोदीपुरम। हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी कट बंद करा दिए गए हैं। रुड़की रोड, सोफीपुर, पल्लवपुरम, पल्हैड़ा चौराहे, दुल्हैड़ा चुंगी और सिवाया समेत अन्य मार्गों पर बैरीकेडिंग कर वनवे व्यवस्था की गई है। हालांकि कट बंद होने पर पल्लवपुरम वासियों की परेशानी बढ़ जाएगी। शाम के समय हाईवे पर जाम लग जाता है। स्थानीय ट्रैफिक संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। 20 जुलाई की रात तक हाईवे से गुजरने वाले और आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पडे़गी। सीओ दौराला का कहना है कि फिलहाल हाईवे पर दोपहिया और हल्के चौपहिया वाहन ही चल सकेंगे। केवल जरूरी कट ही खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed