फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Highway will be covered by CCTV cameras, 35 CCTV cameras will be installed from Jitoli to Khadoli

Meerut News: सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा हाईवे, जिटोली से खड़ौली तक लगेंगे 35 सीसीटीवी कैमरे

Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Highway will be covered by CCTV cameras, 35 CCTV cameras will be installed from Jitoli to Khadoli
सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा हाईवे, जिटोली से खड़ौली तक लगेंगे 35 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इनमें से 35 सीसीटीवी कैमरे हाईवे पर जिटोली से खड़ौली तक लगाए जाएंगे। खिर्वा और सरधना रोड पर भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगेे। इनसे सड़क हादसों और अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी। थाने में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग की जाएगी।
कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों को संज्ञान में रखकर हाईवे, सरधना रोड व खिर्वा रोड पर कई दिनों से सीसीटीवी लगाने का कार्य चल रहा है। इन स्थानों पर 50 से ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे। जिनमें से 35 सीसीटीवी हाईवे पर लगेंगे। लगभग एक सप्ताह में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हो जाएगा। हाईवे पर अपराध रोकने के लिए हाई फ्रीक्वेंसी के कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे 30 फीट के पोल पर लगाए जा रहे हैं। जिससे अपराध करने वालों की गतिविधि आसानी से कैमरे में कैद हो जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, हाईवे पर घटना करने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो जाते हैं। बदमाशों की पहचान नहीं होने के कारण वह आसानी से बच निकलते हैं। वहीं, हाईवे पर गलत व मनमाने ढंग से वाहन चलाने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। रात के समय टक्कर मारकर भागने वाले वाहन सीसीटीवी में कैद हो जाएंगे। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी वाहन चालक तक आसानी से पहुंच सकेगी। सीसीटीवी की मॉनटरिंग के लिए थाने में कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी चल रही है। जिस पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी नजर से नहीं बच पाएंगे अपराधी
अब अपराधी सीसीटीवी कैमरे की नजर से नहीं बच पाएंगे। घटना के बाद अपराधी सीसीटीवी में कैद हो जाएंगे, जिससे उनकी पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी। कैमरे की क्वालिटी उच्चस्तरीय है, जिससे रात में भी अपराधी का चेहरा कैमरों में साफ दिखाई देगा। संवेदनशील चौराहों पर दो कैमरे लगाए जाएंगे। दूसरी ओर पुराने कैमरों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed