फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highway par haadsa

हाईवे पर दो हादसे, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत

Fri, 26 Aug 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 26 Aug 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
highway par haadsa
खिर्वा चाैराहे पर दुर्घटना में मृतक की बाइक और परिजन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में कार और ट्रक की टक्कर से शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बागपत के गांव लूम तुगाना निवासी राजीव कुमार (35) पुत्र कृष्ण पाल (35) बिजनौर स्थित एक स्कूल में शिक्षक थे। उनका दोस्त अनिल कुमार (36) पुत्र जगदीश निवासी गांव बरवाला, बागपत एलआईसी एजेंट था। बुधवार रात करीब 11 बजे दोनों अपनी स्कूटी से मेरठ शॉपिंग करके बागपत लौट रहे थे। नेशनल हाइवे स्थित जिटौली फ्लाईओवर के पास पहुंचकर चौराहा पार करते समय सामने से तीव्र गति से आ रही इंडिगो बोल्ट कार यूपी17-के- 0318 ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखचे उड़ गए। राजीव और अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक अमरीश पाल निवासी टिहरी गढ़वाल भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल अमरीश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की सूचना पर राजीव और अनिल के परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात परिजन थाने पहुंच गए। एसओ यादराम यादव के अनुसार तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। खिर्वा जलालपुर, सरधना निवासी सोनू कुमार (22) पुत्र राज कुमार (22) चाट का ठेला लगाता था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वह सामान लेने के लिए अपने दोस्त शमशाद पुत्र अजीज निवासी खिर्वा जलालपुर के साथ बाइक से हाइवे स्थित बेस्ट प्राइज मॉल आया था। लौटते समय खिर्वा चौराहा पार करते समय बाइक में तेज रफ्तार ट्रक यूपी14-डीटी-6974 ने टक्कर मार दी। सोनू की सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शमशाद गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

हेलमेट नहीं लगाया था
इन दोनों हादसों में स्कूटी चला रहे शिक्षक राजीव ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। राजीव और अनिल की मौत का कारण सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगना रहा। वहीं, सोनू ने हेलमेट लगा रखा था। लेकिन  ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू का हेलमेट टुकड़े-टुकड़े हो चुका था। उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

त्योहार की खुशी में छाया मातम
परिजनों ने बताया कि राजीव व अनिल दोनों शादीशुदा थे। राजीव के दो जबकि अनिल का एक बेटा है। दोनों दोस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार की तैयारियों में जुटे थे और सामान खरीदने मेरठ गए थे। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन इस हृदयविदारक घटना के बाद सारी खुशी मातम में बदल गई।


घर का जिम्मेदार था सोनू
सोनू का पिता मजदूरी करता है जबकि उसके दो छोटे भाई पढ़ाई कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि सोनू ही दोनों भाईयों को पढ़ाकर परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। त्योहार पर गांव के मेले में ज्यादा चाट बेचने के लिए वह सामान लेने मेरठ आया था। उसकी मौत से परिवार पर कहर टूट गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed