फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highlighted the Gandhi s ideas

गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला

Fri, 31 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
highlighted the Gandhi s ideas
मवाना। एएसपीजी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी अमरीता कुमारी ने गांधी जी का पसंदीदा गीत रघुपति राघव राजा राम के साथ गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार द्वारा गांधी जी का वाक्य अहिंसा परमो धर्म का अर्थ स्वयंसेवकों को विस्तार से बताया। इसके उपरांत सभी टोलियों की तरफ से दो-दो स्वयंसेवकों द्वारा गांधी जी के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। कल्पना चावला टोली की स्वयंसेवक अनुराधा द्वारा बहुत ही श्रेष्ठ विचार प्रस्तुत किए। जिसके लिए उसे गांधी जी की पुस्तक पारितोषिक के रूप में दी गई। सभी स्वयंसेवकों को गांधी जी के विचारों पर चलने के लिए मार्गदर्शित किया।
विज्ञापन

शिविर के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय कंप्यूटर प्रभारी दीपांशु प्रकाश गोयल ने स्वयंसेवकों को डिजिटल इंडिया, कंप्यूटर व इंटरनेट के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी की आवश्यकता क्यों है। सूचना प्रौद्योगिकी हमारे देश के विकास के लिए कितना महत्वपूर्ण है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमारे देश के नागरिक विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में उच्च पदों पर आसीन हैं और दुनिया को तकनीकी से जोड़ने के लिए दिन-रात पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। सोशल मीडिया का उपयोग एवं दुरुपयोग दोनों के बारे में बताया। इंटरनेट हमारे पर्यावरण के लिए संरक्षण का भी कार्य करता है। इंटरनेट के माध्यम से पेपर का कम उपयोग होता है। जिससे वृक्षों का संरक्षण हो रहा है। स्वयंसेवक शेखर द्वारा रेडिएशन की समस्या एवं सागर द्वारा ई-वेस्ट की समस्या रखी गई। जिसका निवारण दीपांशु ने विस्तार में बताया गया। शिविर के दौरान अमरजीत सिंह व स्वयंसेवकों रिया, नेहा, वैशाली, मीनाक्षी, शेफाली आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed