फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High voltage drama: Where did Rashid get pistol from, police investigates, accused sent to jail

हाई वोल्टेज ड्रामा: आरोपी राशिद के पास कहां से आए तमंचे, जांच शुरू, कई थानों की पुलिस के छुड़ाए थे पसीने

Mon, 29 Jan 2024 09:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jan 2024 09:47 AM IST
सार

Meerut Crime News: मेरठ के कोतवाली क्षेत्र में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी ने तमंचा तान दिया। इसके बाद खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर आत्महत्या की धमकी दे डाली थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं तमंचा कहां से आया इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
High voltage drama: Where did Rashid get pistol from, police investigates, accused sent to jail
पुलिस के सामने बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में कई थानों की पुलिस के पसीने छुड़ाने वाले राशिद के पास तमंचे कहां से आए? पुलिस इसकी भी जांच करेगी। तमंचों के बारे में पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। राशिद को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

High voltage drama: Where did Rashid get pistol from, police investigates, accused sent to jail
आमने सामने पुलिस व बदमाश - फोटो : Amar Ujala

जानलेवा हमले के मामले में शनिवार को देहली गेट पुलिस सराय लालदास में राशिद को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस के सामने आरोपी ने जमकर हंगामा किया था। उसने एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर उस पर तमंचा तान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

High voltage drama: Where did Rashid get pistol from, police investigates, accused sent to jail
आमने सामने पुलिस व बदमाश - फोटो : Amar Ujala

राशिद ने अपने साथी को छोड़ने की मांग की। इससे पहले आरोपी ने हवाई फायरिंग भी की थी। बाद में खुद की कनपटी पर तमंचा रख पुलिस को आत्महत्या की धमकी दी।

 

विज्ञापन

High voltage drama: Where did Rashid get pistol from, police investigates, accused sent to jail
आमने-सामने पुलिस व बदमाश - फोटो : Amar Ujala

इस दौरान उसने पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स पहुंची थी। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद किसी तरह तमंचा छीनकर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने ले गई थी।

High voltage drama: Where did Rashid get pistol from, police investigates, accused sent to jail
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि राशिद के पास से दो तमंचे बरामद हुए थे। यह तमंचे उसके पास कहां से आए, इसकी जांच की जाएगी। पूछताछ में उसने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed