यूपी: मेरठ में मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, कई घायल, रिक्शा चालक गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना जागृति विहार सेक्टर सात की है। पीएनबी बैंक के बाहर एक आई टेन कार सवार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। लोग जैसे ही चिल्लाए और उसके पीछे दौड़े तो कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इस दौरान चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।
बचकर निकलने के चक्कर में कार चालक ने आगे जाकर पहले सड़क किनारे खड़े रिक्शा चालक को रौंद दिया और फिर जाकर एक कपड़े की दुकान में घुस गया। हादसे में इलेक्ट्रॉनिक्स की एक अन्य दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग दुकानों से बाहर निकल आए। उन्होंने कार चालक को बाहर निकाल दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी है।
सूचना पाकर यूपी 100 मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। क्रेन की मदद से कार को दुकान से निकलवाकर पुलिस थाने ले आई।