हाई प्रोफाइल केस : इन अहम राज्यों में की जा रही शूटर प्रशांत की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में विदेशी हथियारों और वन्य जीवों की तस्करी के मामले में फरार चल रहा रिटायर्ड कर्नल का इकलौता बेटा प्रशांत बिश्नोई पुलिस के लिए छलावा बन गया है। शूटर से शिकारी बने प्रशांत की तलाश में पुलिस की कई टीमों के अलावा यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी ताकत झोंक रखी है। लेकिन सात दिनों में पुलिस टीमें उसकी परछाई तक छू नहीं पाई हैं।
बीते शनिवार को यह सनसनीखेज और हाई प्रोफाइल खुलासा हुआ था। तभी से शूटर प्रशांत का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस और जांच एजेंसियों का सर्विलांस सिस्टम भी फेल होता दिखाई दे रहा है। वहीं, छापेमारी के बाद से डीआरआई की टीम ने वन विभाग और मेरठ पुलिस से भी संपर्क नहीं किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि डीआरआई की टीम अपने स्तर से प्रशांत की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा चुकी है।
मेरठ से देहरादून लोकेशन
मेरठ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी विदेशी हथियार बरामद होने के बाद जांच में जुट गई है। छापेमारी से पहले प्रशांत की लोकेशन जहां मेरठ में थी। उसके बाद वह उसे देहरादून या आसपास बताया गया। जानकारी के अनुसार प्रशांत दिल्ली के अलावा एनसीआर क्षेत्र में अपने करीबियों के संपर्क में है। वह तमाम घेराबंदी के बीच सरेंडर करने की तैयारी में है। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि सरेंडर करने से भी उसकी मुश्किलें कम नहीं होंगी। उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
मेरठ पुलिस से नहीं ली मदद
प्रशांत की गिरफ्तारी को लेकर वैसे तो लखनऊ से पुलिस अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं। लेकिन मेरठ पुलिस से प्रशांत की गिरफ्तारी के लिए कोई मदद नहीं ली गई है। वहीं रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। हालांकि वे खुद भी शहर में ही अपने रिश्तेदार के यहां बताए गए हैं।
कई राज्यों में भी घेराबंदी
बिहार में सरकार द्वारा 500 नीलगाय मारने की अनुमति देने के मामले में शूटर प्रशांत बिश्नोई चर्चित रहा है। जिसमें हैदराबाद का शूटर भी प्रशांत के साथ रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और डीआरआई की टीम प्रशांत के साथी शूटरों की तलाश में बिहार, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड और यूपी में सक्रिय है। जिसमें प्रशांत के करीबी शूटर भी फरार बताए गए हैं।