फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High mast light stolen even before inauguration

Meerut News: उद्घाटन से पहले ही हाईमास्ट लाइट चोरी

Tue, 19 Nov 2024 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
High mast light stolen even before inauguration
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव बपारसी के कब्रिस्तान में विधायक निधि से लगी हाईमास्ट लाइट उद्घाटन से पहले ही चोरी हो गई। ग्रामीण शमीम, अस्पाक, यूसुफ, नदीम, आरिफ, मोमीन, मुस्तकीम, अलीहसन, अय्यूब ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ही करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से लाइट लगाई गई थी। अभी लाइट के लिए बिजली कनेक्शन लगना था और उद्घाटन किया जाना था। इससे पहले ही रविवार रात चोर लाइट चुराकर ले गए। सुबह जब ग्रामीण कब्रिस्तान में पहुंचे तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह व विधायक गुलाम मोहम्मद को दी। पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed