{"_id":"55a713d902f5d6f2ec77a069b707b51b","slug":"high-court-bench-movment-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हाईकोर्ट बेंच का विरोधी दल चुकाएगा भारी कीमत’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हाईकोर्ट बेंच का विरोधी दल चुकाएगा भारी कीमत’
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को कचहरी के मुख्य गेट पर तीन घंटे धरना उपवास किया। समिति ने स्पष्ट किया कि जिस किसी भी राजनैतिक दल ने बेंच की मांग का विरोध किया, उसे आगामी विधानसभा चुनाव में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार शनिवार को मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र पाल सिहं और समिति के संयोजक संजय शर्मा की अगुवाई में कचहरी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर रैली निकाली गई। जिसके बाद सुबह 11 बजे सैकड़ों अधिवक्ता हनुमान मंदिर के सामने स्थित कचहरी के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन
यहां वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्यागी, प्रबोध शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा, चौधरी बीरेंद्र कुमार, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, अनिल कुमार जंगाला, चौधरी सतीश रुहासा, रेखा त्यागी, कु. सीता रानी सक्सेना, ऐश्वर्य शर्मा, शारदा रानी समेत 11 अधिवक्ता उपवास पर बैठे। इस दौरान पउप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर विचार रखे गए।
विज्ञापन
मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता, पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह जानी, उपाध्यक्ष अजीत यादव, शैलेंद्र कुमार सोम, अनवर लईक, रूपचंद शर्मा, राजेश भल्ला, सुनील शर्मा, पुष्पराज सिंह त्यागी, जगजीत सिंह, सरताज आलम गाजी, अमरपाल सिंह भट्ठल, पद्म लोचन, ब्रजभूषण गर्ग, योगेश शर्मा आदि ने धरने को संबोधित किया। संचालन विनोद कुमार गौतम संयुक्त मंत्री प्रशासन ने किया।