फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   high court bench movment meerut

वेस्ट में बेंच के लिए बेगमपुल चौराहा तीन घंटे जाम

Thu, 11 Feb 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 11 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
high court bench movment meerut

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को शहर के मुख्य बेगमपुल चौराहे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बेंच के समर्थन में नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि बेंच जनता की जरूरत है। यदि जल्द ही इस मामले में सकारात्मक परिणाम नहीं सामने आते हैं तो केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए संसद का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।

विज्ञापन


करीब 61 वर्षों से हाईकोर्ट बेंच के लिए चले आ रहे आंदोलन के क्रम में केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल और संयोजक संजय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता बुधवार सुबह 11 बजे  कचहरी से बेगमपुल चौराहा रैली के रूप में पहुंचे। इनके साथ विभिन्न राजनैतिक, गैरराजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि भी भारी संख्या में मौजूद थे। अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाते हुए बेगमपुल चौराहा और उससे जुड़े संपर्क मार्गों को जाम कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने इस मांग को पूरा कराए जाने का संकल्प लेते हुए अपने विचार रखे। मेेयर हरिकांत अहलूवालिया ने बेंच जनता की जरूरत बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से पूरा करने की मांग की।  संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, विजय आनंद, विपुल सिंघल, संदीप रेवड़ी, भाजपा नेता अजय गुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनय प्रधान, शहर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, रमेश धींगड़ा, हरिकिशन वर्मा, सविता सोमानी, रूबीना फरीद, हाशिम अंसारी, यामीन फरिश्यता, शाहिद अंसारी, हेमचंद ठेकेदार, अनिल शर्मा, उप्र आम आदमी के जिला संयोजक शैलेंद्र गौड़, डीएन डिग्री कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष भानु चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव हाजी सोहराब ग्यास, उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अकरम गाजी, अलवी एजूकेशन सोसाइटी के मोहम्मद अतीक अलवी, परमधाम न्यास से प्यारेलाल भट्ट, कचहरी पुल कालेज रोड व्यापार संघ के महामंत्री आशीष चौरसिया, कंकरखेड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज मित्तल, प्रधान संगठन से प्रधान दबथुवा श्रीकृष्ण पाल, बसपा नेता सुनील वाधवा, संजीव धामा, राष्ट्रीय लोक दल से ब्रजपाल दबथुवा, स्वाभिमान हिंदू जागरण मंच से चेतना शर्मा, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के संयोजक महेश त्यागी एडवोकेट, भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी व मौ. अरशद सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने विचार रखे। वहीं, मेरठ शहर विस युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनिंदर सूद वाल्मीकि, डॉ. नजमुद्दीन सैफी, नईम राणा, महरुद्दीन, रहीसुद्दीन, डॉ. दिनेश मोहन शर्मा, अनिल सूद, विजय टांक, नवीन बादली आदि भी बेगमपुल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


700 किमी की दूरी घटाए सरकार
सिख वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह कोछड़ ने केंद्रीय संघर्ष समिति को बेगमपुल पर हाईकोर्ट बेंच मांग का समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि पश्चिम के व्यक्ति को सस्ता और सुलभ न्याय का अधिकार पाने के लिए इलाहाबाद की 700 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि केंद्र और राज्य सरकार चाहें तो वेस्ट यूपी के किसी जिले में बेंच बनाकर इसे घटाकर 7 से 70 किमी कर सकती हैं। पश्चिम का व्यक्ति सुबह जाकर शाम को अपने घर लौट सकता है। इस दौरान स. मनजीत सिंह चड्ढा, देवेंद्र सिंह जुगनू, गुरमीत सिंह साहनी, इकबाल सिंह कथूरिया, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

यूनीपोल पर चढ़े अधिवक्ता
बेगमपुल चौराहा पर जब अधिवक्ता जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी अधिवक्ता विनोद राणा के नेतृत्व में वसीम राहुल यूनीपोल पर चढ़ गए और बेंच समर्थन में नारेबाजी करने लगे। बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें नीचे उतारा। इससे पहले युवा अधिवक्ता संघ ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और बेगमपुल पर खड़ी एसीएम की गाड़ी पर खड़े होकर नारेबाजी की।


जाम से हुए लोग परेशान
बेगमपुल चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने रस्सी बांधकर चारो तरफ से रास्ता बंद कर दिया। जिस कारण चौराहे के सभी रस्तों पर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसी यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की तरफ तरफ रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed