फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High alert in Meerut after intelligence input related to ISIS city divided into five zone

ISIS से जुड़े खुफिया इनपुट के बाद मेरठ में हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा, 5 जोन में बंटा शहर

Sat, 29 Dec 2018 11:37 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
High alert in Meerut after intelligence input related to ISIS city divided into five zone
isis

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उप्र मेें ISIS के जासूसों की तलाश में एनआईए और एटीएस की कार्रवाई चल रही है। ISIS की स्लीपिंग सेल के दस लोगों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। अंदेशा है कि स्लीपिंग सेल का जाल वेस्ट यूपी में फैला हुआ है और वह नववर्ष पर बड़ी वारदात करा सकते हैं।

विज्ञापन


इस इनपुट मिलने पर मेरठ जोन में हाईअलर्ट जारी हो गया। इसे देखते शहर को पांच जोन और सात सेक्टर में बांटने की तैयारी हो चुकी है। नववर्ष पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा।
विज्ञापन


 संदिग्ध लोगों पर रहेगी पैनी नजर
पुलिस का मानना है कि नववर्ष पर माहौल खराब कराने के लिए शरारती तत्व भी लगे होते हैं। इन पर कड़ी नजर रहेगी। कुछ संदिग्ध लोग भी उनके रडार पर हैं। पुलिस ने शुक्रवार को कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की। दावा है कि जो संदिग्ध लोग है, उनको नजरबंद किया जा सकता है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लान बनाकर निर्धारित की ड्यूटी 
नववर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियोें ने प्लान के तहत पुलिसवालों की ड्यूटी निर्धारित की है। नववर्ष पर सघन चेकिंग की प्लानिंग है। 31 दिसंबर को एसपी सिटी, एसपी क्राइम और एएसपी कैंट अलग अलग टीमों को लेकर होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करेंगे। सीओ और थानेदार अपने अपने क्षेत्र में पुलिस फोर्स लेकर गश्त करेंगे। 

पुख्ता रहेंगे इंतजाम
नववर्ष पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कप्तानों को निर्देश दिए है। सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं। लोकल स्तर से उनको पुलिस मुहैया कराई जा रही है। होटल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की जाएगी। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed