{"_id":"5f29c3318ebc3e3cbf1ffb37","slug":"high-alert-drone-surveillance-meerut-zone-dm-and-ssp-held-meeting-with-people-of-both-communities-meerut-news-mrt494669458","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ जोन में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, डीएम और एसएसपी ने की दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ जोन में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, डीएम और एसएसपी ने की दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक
विज्ञापन

मेरठ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को मेरठ जोन के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर और नोएडा जिले हाई अलर्ट पर रहेंगे। सभी प्रमुख स्थानों, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पीएसी और आरएएफ तैनात की गई है। सभी जिलों में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने जोन के सभी एसएसपी को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए हैं।
शहर में मंगलवार दोपहर डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने बेगमपुल पहुंचकर अधीनस्थों के साथ सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का जायजा लेने के साथ ही जिला जेल का भी औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद बचत भवन में दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। डीएम और एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सभी इंतजाम किए हैं। दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोग अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। किसी ने अफवाह फैलायी या माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
12 ड्रोन उड़ाए जाएंगे
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मंगलवार शाम से ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 5 जोन, 15 सेक्टरों और 42 सब सेक्टरों में बांटा गया है। एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। सभी थानों की पुलिस बल के अलावा 298 सिपाही अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। बुधवार को दो कंपनी आरएएफ रिजर्व में रहेगी। इसके अतिरिक्त 12 ड्रोन शहर के अलग-अलग हिस्से की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
बेगमपुल से हापुड़ अड्डा तक फ्लैग मार्च
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय साहनी द्वारा मंगलवार शाम बेगमपुल से हापुड़ अड्डा चौराहे तक फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें शहर के सभी थानेदारों और सीओ के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बुधवार को सभी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च ने करीब पांच किलोमीटर का इलाका तय किया।