फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Here the business of changing old notes was going on, RBI in investigation

यहां चल रहा था पुराने नोटों के बदलने का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Here the business of changing old notes was going on, RBI in investigation
पकड़े गए आरोपी आैर उनसे बरामद रुपये - फोटो : अमर उजाला

30 लाख रुपये के पुराने नोट मिलने का मामला देर रात लखनऊ तक पहुंच गया। नोटबंदी के इतने दिन बाद पैसा कहां से आया, इसकी जांच में आरबीआई के अफसर जुट गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रिठानी से पूर्व प्रधान का बेटा नोटों के बदलने का रैकेट चला रहा था। इसमें बीमा कंपनी और सरकारी विभाग के अधिकारी शामिल हो सकते हैं। मोदीनगर की ममता भी इस धंधे में काफी दिन से जुड़ी है। पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे शक्ति सिंह उर्फ जोनी, उसके साथी रविंद्र, मनोज, दीपक और ममता को रिठानी से गिरफ्तार किया। हालांकि पल्लवपुरम पुलिस ने आरोपियों को चेकिंग के दौरान पल्लवपुरम से गिरफ्तार करना बताया है। आरोपियों ने नहीं बताया कि पुराने नोट कहां से आए और वह किसके जरिये बदलते थे।

विज्ञापन

Here the business of changing old notes was going on, RBI in investigation
पकड़े गए आरोपी

पुराने नोट पकड़ने की जानकारी लगते ही मीडियाकर्मी पल्लवपुरम थाने पहुंचे। आरोपी शक्ति सिंह, रविंद्र और मनोज ने कहा कि हमारे फोटो मत खींचो, बहुत बदनामी होगी। हममें फंसाया है। हालांकि असली आरोपी का नाम नहीं बताया और मुंह छुपाने लगे। 

महिला भी है शामिल 
एसएसआई धारा सिंह के अनुसार पकड़ी गई ममता अरसे से दीपक के संपर्क में थी। इन्होंने पहले से ही रुपये बदलने की प्लानिंग कर रखी थी। दोनों आज ही मोदीनगर से आए थे और वहां से नोट बदलने जा रहे थे। इन्होंने आज का समय दे रखा था। जिसके चलते सभी एक साथ धरे गए। पुलिस के अनुसार रविंद्र ने शक्ति के रुपये बदलने की मध्यस्थता कराई थी। जिसके चलते वह बुधवार को पुराने नोट लेने के लिए रिठानी आए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed