{"_id":"5fda6b5e8ebc3e3b9263e23a","slug":"hema-kohli-cricket-tournament-will-start-from-december-28-meerut-news-mrt515963330","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से होगा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से होगा शुरू
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल और आईटीआई के मैदान पर दसवें ऑल इंडिया हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 28 दिसंबर से होने जा रहा है। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर कराया जाएगा। टूर्नामेंट में पिछले साल की तरह इस बार भी मैन ऑफ द सीरीज को टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 15 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अमृतसर की छह टीमें अमृतसर इलेवन, पल्स इलेवन अमृतसर, अमृतसर बुल्स, पंजाब ग्लेडिएटर, अमृतसर ब्लास्टर, अमृतसर टाइगर के अलावा यासिर क्रिकेट क्लब जम्मू कश्मीर, मसूरी पब्लिक स्कूल, काल्विन क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर, विश्व कर्मा क्रिकेट एकेडमी दिल्ली, करन एकेडमी, जेएमएस क्रिकेट एकेडमी हापुड़, विकास नगर क्रिकेट एकेडमी देहरादून, स्टैग योद्धा, आरआर एकेडमी की टीमें हिस्सा लेंगी।
सभी टीमों को चार पूलों में बांटा गया है। सेमीफाइनल मैच एक और सात जनवरी को होंगे। वहीं, फाइनल मुकाबला आठ जनवरी को खेला जाएगा। इस दौरान हर्ष, साकिब, अरमान अंसारी, इरशाद अंसारी, असद, सुशील त्यागी मौजूद रहे।