{"_id":"67632eaf9d3f6313f10d6705","slug":"heavy-traffic-jam-from-city-to-bijli-bamba-bypass-people-worried-meerut-news-c-72-1-mrt1062-126266-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर से लेकर बिजली बंबा बाईपास तक भीषण जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर से लेकर बिजली बंबा बाईपास तक भीषण जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
सुबह से रात तक जाम से जूझते रहे लोग
यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था बुधवार को भी बिगड़ गई। दिल्ली रोड से लेकर बिजली बंबा बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही। माल रोड पर भी भीषण जाम लगा रहा। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई।
शताब्दीनगर में चल रही सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा समाप्त होने के बाद श्रद्धालु दिल्ली रोड पर पहुंचे। ऑटो चालकों के सवारियों को जल्दी बैठाने के प्रयास में दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा दो पहिया वाहन, कार चालक व अन्य वाहनों से कथा स्थल पर पहुंचे श्रद्धालु भी अपने वाहन लेकर निकले जिससे हालात बिगड़ गए। रिठानी पैठ रोड, रिठानी पीर पंचवटी रोड, संगम चौराहा, इंदिरापुरम की साठ फुटा रोड व परतापुर तिराहे सहित कई जगह जाम लग गया।
संजय वन से लेकर परतापुर तिराहे तक तीन किमी लंबे जाम में वीआईपी के वाहन औैर एम्बुलेंस फंसी रही। सभी प्वाइंटों पर मौजूद पुलिसकर्मी व्यवस्था को संभालने में जुटे रहे। लगभग तीन घंटे के बाद स्थिति सुचारू हो सकी। बिजली बंबा बाईपास पर लंबा जाम सुबह से लेकर शाम तक लगा रहा। जिसको लेकर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। कई घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे।
विज्ञापन
माल रोड की बात करें तो लालकुर्ती थाने से लेकर गांधी बाग चौराहे तक लंबा जाम लगा रहा। दूसरी ओर आर्मी कैंटीन के पास गांधी बाग तक भी जाम की स्थिति बनी रही। कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद और लंबा जाम माल रोड पर लग गया। केसर गंज और घंटाघर पर भी जाम की स्थिति बनी रहीं।
यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस तैनात की हुई है। धीमी गति से वाहन चले। अधिक देर कहीं भी जाम नहीं लगने दिया गया।