फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy rains in the district, water level of Ganga and tributary rivers increased

जिले में जमकर बरसे मेघा, गंगा और सहायक नदियों का बढ़ा जलस्तर

Tue, 02 Sep 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 02 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains in the district, water level of Ganga and tributary rivers increased
बिजनौर में सोमवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
बिजनौर। सितंबर महीने के पहले दिन का आगाज बरसात के साथ हुआ। दिनभर झमाझम बारिश होती रही। बरसात से शहर की गली मोहल्लों से लेकर गांव तक पानी ही पानी दिखा। खेत और तालाब लबालब हैं। उधर गंगा के जलस्तर में भी इजाफा हुआ है। गंगा खतरे के निशान से महज 70 सेंटीमीटर दूर है।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के से ही बादलों के बरसने का सिलसिला चालू हुआ जोकि दोपहर तक जारी रहा। शाम ढलने तक भी बूंदाबांदी होती रही। बरसात होने से बिजनौर समेत जिले के कई शहर और कस्बों में नालियां उफन गई और सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश होने से अधिकांश बच्चे सोमवार को स्कूल नहीं जा पाए। तमाम नौकरीपेशा लोग भी कार्यालय देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

पांच साल बाद अगस्त में जमकर बरसे बदरा : इस साल अगस्त माह में 349 एमएम बारिश हुई है जबकि इससे ज्यादा केवल साल 2020 के अगस्त में हुई थी। उक्त वक्त अगस्त में 485 एमएम बारिश हुई थी। यानि पांच सालों के बाद अगस्त में जमकर बादल बरसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा : बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बना हुआ है। सोमवार की शाम चार बजे बैराज पर जलस्तर 219.30 मीटर और पानी 165715 क्यूसेक रहा। जबकि रविवार की शाम आठ बजे बैराज पर जलस्तर 219.20 मीटर और पानी 142577 क्यूसेक था। जबकि रविवार की शाम बैराज से 134709 क्यूसेक पानी बह रहा था। गंगा के अलावा बाकी सहायक नदियों में भी पानी बढ़ा है।

धामपुर के नेजा सराय में सड़क पर रह एक एक फीट पानी : धामपुर। रविवार की देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार को भी दिन भर होती रही। नेजा सराय में सड़क पर लगभग एक फीट तक पानी भर गया। वहीं, स्टेट हाइवे पर ग्राम सुहागपुर के पास मार्ग पर हुए गहरे गड्ढ़ों में पानी भरने के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश के कारण मोहल्ला बाड़वान में इकड़ा नदी के किनारे स्थित खेत पानी से लबालब हो गए।

बिजनौर में सोमवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed