फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy rain in Saharanpur, five killed, 12 injured

पश्चिमी यूपी के लिए 'काल' बनी बारिश, बच्चे सहित 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Mon, 30 Jul 2018 10:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jul 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Saharanpur, five killed, 12 injured
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश कहर बनकर टूटी है। यहां बारिश कई परिवारों के लिए 'काल' बनकर आईं। मकान ढहने से बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए पूरा अपडेट-

विज्ञापन


बारिश इस्लामनगर के सिंगा के परिवार के लिए आफत बनकर बरसी। अचानक भरभराकर गिरे कच्चे मकान के मलबे में एक ही परिवार के आठ लोग दब गए। मलबे में दबे लोगों को मोहल्लावासियों ने किसी तरह निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां बच्ची सहित तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेष का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर की गली नंबर 11 में सिंघा का परिवार रहता है। शुक्रवार की अपराह्न सिंघा पुत्र अंतु अपनी पत्नी त्रिशला (50), बेटे विनोद, पुत्रवधु नीलम (30), पौत्री अन्नू (8) और तन्नु, बेटी मीना और 12 दिन के नवजात बच्चे के साथ अपने कच्चे मकान में बैठे हुए थे। अपराह्न करीब सवा तीन बजे कच्चा मकान भर भराकर गिर गया। मकान के गिरने की आवाज तथा छत और दीवारों के मलबे में दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग सिंघा के घर की और दौड़ पड़े। लोगों ने बमुश्किल मलबे को हटाकर उसमें दबे परिवार को बाहर निकाला। साथ ही 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां त्रिशला पत्नी सिंघा, नीलम पत्नी विनोद और अन्नु पुत्री विनोद को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया, जिनमें से भी कई की हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर मनिहारान, तहसीलदार समेत तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Heavy rain in Saharanpur, five killed, 12 injured
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

वहीं रामपुर मनिहारन में जुमे की नमाज पढ़कर निकल रहे एक युवक की विद्युत पोल में आए करंट से मौत हो गई। युवक की अगले माह शादी होनी थी। वहीं, हैदरनगर में छत के भरभराकर गिरने से गृह स्वामी की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। गंगोह में दो भाइयों के मकान गिर गए। गनीमत यह रही कि उस समय दोनों घरों में कोई सदस्य नहीं था।

रामपुर मनिहारन के मोहल्ला बाजार कलां निवासी सोनू पुत्र महबूब (26) की दिल्ली रोड थाने के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान थी। दोपहर दो बजे वह दिल्ली रोड स्थित तकिए वाली मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़ने के बाद सोनू मस्जिद से बाहर आ रहा था। उसी समय विद्युत पोल में आए करंट की चपेट में आने से सोनू गिर पड़ा। दूसरे नमाजी लाइन बंद कराकर सोनू को चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि एक माह बाद सोनू की शादी होने वाली थी उसका रिश्ता कैराना हुआ था। परिजनों ने हादसा बताकर किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। लोगों का कहना है बारिश के कारण पोल में करंट आया हुआ था।  

तीतरों प्रतिनिधि के मुताबिक हैदरपुर निवासी चालीस वर्षीय जसबीर सिंह बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद मकान में सो गया था। पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में जाकर सो गए। बारिश के चलते देर रात जसबीर के मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। आवाज सुनकर जागे परिजनों ने जसबीर को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Heavy rain in Saharanpur, five killed, 12 injured
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, रादौर में दो मकान गिरने से हजारों रुपये के सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव निवासी सीताराम और ज्योतिराम के बारिश के चलते मकान ढह गए। उस समय उनके परिवार के खेत पर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हो सकी।  

गंगोह में भी बारिश के चलते बहलोलपुर गांव में मनोज और उसके भाई जितेंद्र के मकान गिर गए। उस समय दोनों के परिवार बाहर थे। अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि मलबे में दबकर हजारों रुपये का सामान खराब हो गया।

यमुना का पानी खेतों में घुसा
खादर क्षेत्र में कई गांवों के जंगल में यमुना का पानी खेतों में घुस आया है। इससे हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई है। बारिश से यमुना नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में है। 

क्षेत्र के गांव नसरूल्लागढ के पास यमुना नदी का पानी खेतों में घुस गया है। खेतों में बने रठानों से किसान अपने पशु लेकर गांव में लौट आए है। प्रधान पति सतपाल सैनी ने बताया कि गांव की आबादी से करीब एक किलो मीटर दूरी तक यमुना का पानी पहुंच चुका है तथा किसानों की हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई है। टाबर, रानीपुर बरसी, धुंधामाजरा, सहस्रपुर जट व सनौली आदि गांवों के जंगलों में भी कहीं-कहीं यमुना का पानी खेतों में घुसने लगा है। बृहस्पतिवार की रात से हो रही लगातार बारिश के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या बेहद कम रही। बाजारों में भी ग्रामीणों के न पहुंचने के कारण दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। एसडीएम युगराज सिंह ने बताया कि यमुना नदी का पानी कई गांवों के जंगल में पहुंच गया। एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed