फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy bawal in Meerut, conflict in Jaat and Dalits, Police force deployed

मेरठ में भारी बवाल, जाट-दलितों में खूनी संघर्ष, पुलिसफोर्स तैनात

Tue, 20 Jun 2017 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 20 Jun 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
Heavy bawal in Meerut, conflict in Jaat and Dalits, Police force deployed
जाट-दलितों में खूनी संघर्ष

वेस्ट यूपी के सहारनपुर जिले में हुई जातीय हिंसा अभी खत्म भी नहीं हुई कि देर रात मेरठ में भारी बवाल हो गया। जाट और दलितों में कमेंटबाजी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। मौके पर पुलिसफोर्स तैनात।

विज्ञापन



मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में रविवार देर रात जाट और दलित पक्ष के दो परिवारों में कमेंटबाजी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। सोमवार शाम जाट पक्ष के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने के बाद गांव में तनाव फैल गया। दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने दलित पक्ष के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव में जाट बिरादरी के पिंटू पुत्र गजेंद्र और उसके चचेरा भाई मोनू की दलित बिरादरी के ललित और संदीप पुत्र कुंवरपाल के बीच एक दूसरे पर कमेंट करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों में गालीगलौज और हाथापाई हुई। कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और फावड़ों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। महिलाएं भी आ गई। खूनी संघर्ष में जाट पक्ष से मोनू, पिंटू, उनके पिता गजेंद्र और बहन पूनम घायल हो गई जबकि दलित पक्ष से संदीप ललित, दीपू, मंजू और कुंवरपाल घायल हुए। सूचना पर परतापुर पुलिस गांव में पहुंची तो दलित पक्ष अपने घायलों को शहर के निजी अस्पताल में ले गया जबकि जाट पक्ष के घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पिंटू को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मारपीट का था

Heavy bawal in Meerut, conflict in Jaat and Dalits, Police force deployed
अस्पताल में घायल युवक

इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा का कहना है कि मामला मारपीट का था, जिसमें दोनों पक्षों से एनसीआर लिखी गई थी। पिंटू की मौत होने पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। हत्यारोपी ललित और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों पक्ष के एक ही आरोप
जाट पक्ष का आरोप है कि पिंटू मोनू अपने घर के बाहर खडे़ थे। वहां से गुजर रहे संदीप, ललित और दीपू ने उन पर भद्दे कमेंट किए। उनकी बहन के प्रति अपशब्द कहे। विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडे,  फावड़े से हमला किया। वहीं, दलित पक्ष का आरोप था कि पिंटू और मोनू ने उन पर भद्दे कमेंट किए थे। उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और हथियारों से हमला कर दिया। बचाव में आई उनकी बहन से भी अभद्रता की गई। 

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची भीड़
पुलिस ने जब पिंटू का शव पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा तो पीड़ित पक्ष के दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। किसी भी हंगामे की आशंका देख परतापुर पुलिस वहां पहुुंच गई। सोमवार देर रात पिंटू के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। पुलिस को इस बात की चिंता थी कि पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचने पर कहीं बखेड़ा ना हो जाए। इसलिए पुलिस ने भारी फोर्स की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराने की तैयारी की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed