फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heat will torment for three days...weather will change again from 12th

Meerut News: तीन दिन तक सताएगी गर्मी...12 से फिर बदलेगा मौसम

Sun, 10 May 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Heat will torment for three days...weather will change again from 12th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीपुरम । शहर में शनिवार को तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद दो दिन में करीब चार डिग्री तापमान बढ़ा है। अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी का असर लगातार महसूस किया जाएगा। दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है।
शनिवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकार्ड़ किया। रात और दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि 12 मई से मौसम फिर बदल सकता है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। अप्रैल माह में जो भीषण गर्मी पड़ रही थी। बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिली है। अप्रैल की गर्मी के बाद मई में अभी फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। अभी मई माह में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed