{"_id":"5d868c818ebc3e015d44c4ae","slug":"heat-in-day-drizzle-in-evening-modipuram-news-mrt4445946199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान पर बादल, बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान पर बादल, बारिश का इंतजार
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को कभी तेज धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे। शाम के समय शहर में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार है। दो दिन में 5 से 10 मिमी बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि हवाओं का रुख पुरवाई हो गया है। तापमान 35 डिग्री से नीचे चल रहा है। शनिवार को सुबह से शाम तक कई बार बादल छाए। शाम करीब सवा पांच बजे कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। हवा का रुख बदलने से मौसम में थोड़ी नमी बढ़ी है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 75 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन का तापमान स्थिर रहा और रात के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। रविवार को पांच मिमी और सोमवार को 10 मिमी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहेगा। दो दिन अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर बारिश तेज भी हो सकती है।