फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heat from intense sunlight, slow wind speed increases pollution

Meerut News: तेज धूप से गर्मी, हवा की सुस्त रफ्तार से प्रदूषण बढ़ा

Sun, 08 Mar 2026 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 08 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Heat from intense sunlight, slow wind speed increases pollution
34.2 पहुंचा अधिकतम तापमान, एयर क्वालिटी इंडेक्स 254 दर्ज किया गया
विज्ञापन

अगले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मौसम तेजी से गर्म होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तेजी से बढ़ती गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार थमने के कारण शहर की हवा भी दूषित होती जा रही है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 254 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पास पहुंच गया है, जिस कारण दोपहर में सूरज की तपिश अब चुभने लगी है और तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी हुई है। हवा की रफ्तार थमने के कारण वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। गंगानगर में एक्यूआई 238, जयभीम नगर में 253, पल्लवपुरम में 256, बेगमपुल 248, दिल्ली रोड 251 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है। हवा में नमी कम होने और प्रदूषण के कारण एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और दमा के मरीजों को सुबह-शाम खुले में अधिक देर तक रहने से बचना चाहिए। तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed