फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health related information provided through fruit activity

Meerut News: श्रीनाथ एकेडमी ने 13 रन से मैच जीता

Sun, 26 Oct 2025 07:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 26 Oct 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Health related information provided through fruit activity
मेरठ। घाट रोड स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को अंडर 14 वर्ग में श्रीनाथ और पंचवटी एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें श्रीनाथ एकेडमी 13 रन से विजयी रही। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी को 191 रन का लक्ष्य दिया। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से तुषार पाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। उज्ज्वल ने 23 व रोहन राणा ने 21 रन बनाए। पंचवटी की ओर से चिराग ने दो, शुभ, भारत और हर्ष राणा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचवटी की टीम 8 विकेट खोकर 30 ओवर में मात्र 177 रन ही बना सकी। कप्तान हर्ष राणा ने 60 रन और इशांत ने 41 रन बनाए। गेंदबाज नव्या ने चार तुषार पाल ने दो विकेट लिए। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी ने 13 रन से जीत प्राप्त की। कोच उमेश कुमार ने तुषार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed