{"_id":"666adfe1d00d3d123f08fde1","slug":"health-meerut-news-c-14-1-mrt1001-570731-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अमर उजाला के रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अमर उजाला के रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन
अमर उजाला के रक्तदान शिविर आज
जरूरतमंदों की बचाने को जान...करें रक्तदान
- विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को लगाए जाएंगे शिविर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रक्त का दान शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। नियमित रक्तदान करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। हार्ट अटैक होने की आशंका कम रहती है। शरीर की नि:शुल्क जांच हो जाती है।
रक्त लेने के बाद उसकी जांच की जाती है। इस दौरान यदि कोई बीमारी निकलती है तो संबंधित को जानकारी देकर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती है। एक यूनिट रक्तदान से दाता का कुछ नहीं बिगड़ता, लेकिन उसके ऐसा करने से किसी घर में खुशियां जरूरत लाई जा सकती हैं। इसलिए 14 जून को अमर उजाला के शिविरों में रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाएं। 18 से 60 साल के बीच उम्र, वजन 45 किलोग्राम से ज़्यादा और हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी है तो आप रक्तदान करने के पात्र हो जाते हैं।
खाली पेट रक्तदान न करें
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है। रक्तदाता तीन माह बाद फिर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से होने वाली खून की हुई कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट रक्त देने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन एक किसी की जान जरूर बच सकती है।
विज्ञापन
----
यहां लगेंगे अमर उजाला के रक्तदान शिविर
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय कोटपाल नर्सिंग होम मोदीपुरम
सुशीला जसवंत राय अस्पताल
----
समय- सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक।