फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health

Meerut News: रक्तदान करने वालों की निशुल्क होगी खून की जांच

Wed, 12 Jun 2024 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
health
रक्तदान करने वालों की निशुल्क होगी खून की जांच
विज्ञापन


विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को लगाए जाएंगे अमर उजाला के रक्तदान शिविर

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन चार स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाएगा। इनमें ज़्यादा से ज़्यादा लोग पहुंच कर रक्तदान कर महादान कर सकते हैं। इनकी खून की जांच निशुल्क होगी। ब्लड ग्रुप पता चलेगा। अगर हेपेटाइटिस संबंधी बीमारी है तो वो भी पता चलेगी। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में उसका इलाज भी निशुल्क करा सकेंगे।
अमर उजाला हर वर्ष रक्तदान शिविर के आयोजन करता है।
शिविर में आकर और रक्तदान कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिनके जरिए वह जरूरत पड़ने पर रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

एक यूनिट रक्तदान में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है। रक्तदान के बाद हुई खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट खून से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है। इनसे अलग-अलग चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। हर तीन महीने के अंतराल पर दोबारा रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान के लिए शरीर का न्यूनतम वजन 45 किलो होना चाहिए। रक्तदान पूर्व की जांच से शरीर की स्थिति का पता चलता है। हार्ट अटैक और कैंसर होने की आशंका कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यहां लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर...
1. एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज
2. पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय
3. सुशीला जसवंत राय अस्पताल
4. कोटपाल नर्सिंग होम मोदीपुरम
----
समय- सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed