फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health department is unable to find doctors, only 20 came on applications for recruitment of 47 MBBS doctors

UP: स्वास्थ्य विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे डॉक्टर, 47 MBBS चिकित्सकों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन, आए केवल 20

Tue, 07 Feb 2023 12:05 PM IST
Dimple Sirohi अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Feb 2023 12:05 PM IST
सार

मेरठ में स्वास्थ्य विभागों के लिए एमबीबीएस चिकित्सक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। हाल ही में 47 एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनमें केवल 20 ही आवेदन किए गए।

विज्ञापन
Health department is unable to find doctors, only 20 came on applications for recruitment of 47 MBBS doctors
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य के विभागों के लिए एमबीबीएस चिकित्सक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। 47 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, मगर आधे भी नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग को साक्षात्कार की तारीख बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 14 जनवरी 2022 को 47 एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती निकाली थी, जो संविदा पर एक साल तक रहेेंगे। शासन की अनुमति के बाद इनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है। इसका मकसद चिकित्सकों की कमी को पूरा करना है। इन्हें 55 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक वेतन दिया जाना है। 
विज्ञापन


साक्षात्कार की तिथि 28 जनवरी 2023 सुबह 11 से शाम पांच बजे तक थी, लेकिन इस दौरान महज 20 ही आवेदन आए। चिकित्सकों के कम आवेदन आने से स्वास्थ्य विभाग भी हैरत में है। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी चल रही है। चिकित्सकों की स्थायी भर्ती तो नहीं निकल रही है, लिहाजा चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए संविदा     पर डॉक्टर रखने के लिए भर्ती  निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Video: पति को छुड़ाने चौकी पहुंचीं महिलाएं, फिर खुद को पत्नियां बताकर सड़क को ही बना दिया अखाड़ा

28 जनवरी थी साक्षात्कार की तारीख, आधे भी नहीं आए
इन पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन 
पद नाम      फैसिलिटी                          पद 

चिकित्सा अधिकारी     हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर                    30
चिकित्सा अधिकारी    नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र       08 
पब्लिक हेल्थ ऑफिसर      सीएमओ कार्यालय                       01
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर      सीएमओ कार्यालय             01 
जनरल फिजिशियन       ब्लॉक स्तर                         01 
सलाहकार मेडिसिन         जिला अस्पताल                  02 
फिजिशियन       जिला अस्पताल                   01 

जिले के सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों की काफी कमी 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 84 चिकित्सकों की कमी है। वहीं, मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में 14 महिला चिकित्सकों की कमी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग में 47 चिकित्सक कम चल रहे हैं।

17 लाख से ज्यादा मरीज  आते हैं इलाज के लिए
जिले में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए हर साल करीब 17 लाख मरीज आते हैं। इनमें करीब सात लाख मरीज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, साढ़े तीन लाख मरीज पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय और डेढ़ लाख मरीज महिला जिला अस्पताल में आते हैं। इसके अलावा पांच लाख मरीज 12 सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 26 नगरीय स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन हेल्थ सेंटर) पर आते हैं। हालांकि सभी स्थानों पर चिकित्सकों की कमी है। 

बढ़ाई जाएगी आवेदन की तारीख 
चिकित्सकों की प्रस्तावित तारीख तो निकल गई है, लेकिन आवेदन कम आने के कारण तारीख बढ़ाई जाएगी। कोशिश रहेगी जो भी आवेदन आएं, हर सप्ताह उनका साक्षात्कार कराया जाए। आवेदन कम आने का कारण समझ नहीं आ रहा है। -डॉ. अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed