{"_id":"6ac26419fcffa8855e08c49f","slug":"health-check-up-of-50-workers-registration-of-23-and-renewal-of-registration-for-15-meerut-news-c-73-1-mct1008-108935-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 23 का पंजीयन और 15 के पंजीयन का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 23 का पंजीयन और 15 के पंजीयन का नवीनीकरण
विज्ञापन
सरूरपुर। श्रमिक सम्मान शिविर में पात्र लाभार्थी को हितलाभ प्रदान करते ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज च
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। विकास खंड सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी ली।
ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का हितलाभ वितरित कर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर में 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 23 श्रमिकों का पंजीयन तथा 15 श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण कराया गया।
कार्यक्रम में कन्या विवाह सहायता योजना तथा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत पात्र पांच लाभार्थियों को ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने हितलाभ वितरित किया। उन्होंने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन और समय से नवीनीकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार दुबे ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि पात्र श्रमिकों को मौके पर ही पंजीयन, नवीनीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडेय, वरिष्ठ सहायक उमेश शर्मा, रोहित वर्मा, अरविंद कुमार और वरुण कुमार मौजूद रहे।