{"_id":"5fe4fad98ebc3e3e731c3710","slug":"health-and-intelligence-department-alerts-about-those-coming-from-abroad-meerut-news-mrt517266610","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से आने वालों को लेकर स्वास्थ्य व खुफिया विभाग अलर्ट, लक्षण दिखें तो इन नंबरों पर दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से आने वालों को लेकर स्वास्थ्य व खुफिया विभाग अलर्ट, लक्षण दिखें तो इन नंबरों पर दें सूचना
Fri, 25 Dec 2020 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
new Corona strain
- फोटो : iStock
मेरठ में विदेशों से आने वाले नागरिकों को लेकर स्वास्थ्य विभाग व खुफिया विभाग अलर्ट हैं। उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर सीएमओ ने सभी कोविड अस्पतालों के प्रभारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक करके कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं, संपर्क वालों की जांच को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि ब्रिटेन तथा यूरोपियन यूनियन के देशों में कोविड वायरस के नए स्ट्रेन का प्रसार हो रहा है। इसके दृष्टिगत इन देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी हेतु राज्य सरकार द्वारा 23 दिसंबर को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यात्रियों को दो समूह में बांटा गया है। पहले 23 नवंबर से 8 दिसंबर के मध्य वापस आने वाले तथा दूसरे 9 दिसंबर के बाद लौटने वाले यात्री हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि ऐसे यात्रियों को 28 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। वहीं, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा दूरभाष से संपर्क कर निगरानी की जाएगी। विदेशों से आने वालों की सूचना एवं उनमें लक्षण दिखाई देने पर जानकारी तत्काल इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को दें।
ये नंबर जारी किए
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि विदेश से आने वाले लोगों एवं कोविड के नए लक्षण संबंधी सूचना 0121-2668470 व 0121-2660820 तथा 9454419075 पर उपलब्ध कराएं। जिससे सभी आवश्यक जांच कराई जा सके।