फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   head of the Tempo Union died after he set himself on fire few days back in Meerut

टेंपो यूनियन के प्रधान की दिल्ली के अस्पताल में मौत, दरोगा के उत्पीड़न से परेशान होकर लगाई थी आग

Sun, 19 Jan 2020 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jan 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
head of the Tempo Union died after he set himself on fire few days back in Meerut
मृतक टेंपो यूनियन के प्रधान अश्वनी लोधी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मलियाना फ्लाईओवर के नीचे 12 जनवरी को अपने टेंपो का चालान कटने से नाराज खुद को आग लगाने वाले टेंपो यूनियन के प्रधान अश्वनी लोधी (28) की शनिवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। युवक की 22 फरवरी को शादी होनी थी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी दरोगा राजदेव 
विज्ञापन

पूनिया को आग लगाने की घटना के बाद ही निलंबित कर दिया था।
Trending Videos

टीपीनगर थाना क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी अश्वनी पुत्र जतन लोधी टेंपो चालक एवं मलियाना टेंपो यूनियन का प्रधान था। वह बेगमपुल से मलियाना तक टेंपो चलाता था। उसकी 22 फरवरी की माधवपुरम निवासी युवती के साथ शादी तय हुई थी। 12 जनवरी की दोपहर टीपीनगर के इरा मॉल चौकी प्रभारी राजदेव पूनिया और अन्य पुलिसकर्मी मलियाना पुल के नीचे पहुंचे।

आरोप है कि दरोगा राजदेव पूनिया ने गाली गलौज की और टेंपो के चालक अश्वनी से पांच हजार रुपये की मांग की। टेंपो चालक और अन्य लोगों ने दरोगा पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दरोगा ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया और उसे मर जाने के लिए कहा। पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर अश्वनी लोधी ने अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकाला और बोतल में भरकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि दरोगा ने न तो ख्ुाद अश्वनी की जान बचाई, न ही आसपास के लोगों को बचाने दिया। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में बागपत रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुस्साई भीड़ ने टीपीनगर थाने से लेकर अस्पताल तक जमकर बवाल काटा। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

इस मामले में आरोपी चौकी इंचार्ज राजदेव पूनिया को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी। युवक के भाई पीयूष ने टीपीनगर थाने में दरोगा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया। शनिवार तड़के दिल्ली के अस्पताल में अश्वनी की मौत हो गई। शाम को परिजन शव लेकर घर पहुंचे।

परिजनों ने बिलखते हुए कहा कि यदि दरोगा का जेल नहीं भेजा गया तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा। दरोगा की दबंगई के चलते अश्वनी ने ऐसा कदम उठाया। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता तुषार गुप्ता ने सीएम और डीजीपी को टवीट् कर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed