{"_id":"5f159baa8ebc3e9f656181e0","slug":"head-of-tablighi-jamaat-maulana-saad-father-in-law-died-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर का सहारनपुर में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर का सहारनपुर में निधन
Mon, 20 Jul 2020 06:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:57 PM IST
सार
- जामिया मज़ाहिर उलूम मदरसा सहारनपुर के प्रधानाचार्य मौलाना सलमान मज़ाहिरी का निधन
- तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर हैं मौलाना सलमान
विज्ञापन
हज़रत मौलाना सलमान -file photo
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को इस्लामिक संस्था जामिया मज़ाहिर उलूम सहारनपुर के प्रधानाचार्य हज़रत मौलाना सलमान का सोमवार को निधन हो गया। वह करीब 75 साल के थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मौलाना सलमान 25 साल से मदरसा मजाहिर उलूम जदीद के नाजिम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सोमवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग उन्हें चिकित्सक के पास ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें:शर्मनाक! अपहरण के बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर गंगनहर में फेंका, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन
वह सहारनपुर शहर के मोहल्ला मुफ्ती में रहते थे। उनका निधन होने पर दारुल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम सहित तमाम लोगों ने दुख जताया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/