फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Head constable's accountant wife missing, police investigating

Meerut News: हेड कांस्टेबल की लेखपाल पत्नी लापता, पुलिस जांच में लगी

Sun, 12 Apr 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Head constable's accountant wife missing, police investigating
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल की चकबंदी विभाग में लेखपाल पत्नी शुक्रवार शाम से लापता है। शनिवार को पति व परिजनों ने थाने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हाईवे से लेकर महिला के ऑफिस तक के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन

सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक ने शनिवार को थाने पर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर दूसरे जिले में तैनात है। उनकी पत्नी चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। पति ने बताया शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी स्कूटी से ड्यूटी के लिए गई थी। मगर देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने महिला के मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया। मगर संपर्क नहीं हो सका। परिजन महिला के ऑफिस पर पहुंचे। यहां उन्हें जानकारी हुई की महिला ड्यूटी पूरी करके शाम को स्कूटी से घर के लिए निकली है। परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें महिला अपनी साथ महिला कर्मचारी के साथ हाईवे पर अलग-अलग स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि इस संबंध में लिखित में तहरीर नहीं दी है। हेड कांस्टेबल ने थाने पर आकर पत्नी के लापता होने की मौखिक सूचना दी है। फिर भी महिला की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed