फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Head constable wife died under suspicious circumstances in Pallavapuram of Meerut

Meerut: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेड पर पड़ी मिली हेड कांस्टेबल की पत्नी की लाश, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 12 Jan 2023 10:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Jan 2023 10:43 PM IST
सार

Meerut News : हेड कांस्टेबल की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में बेड पर लाश पड़ी मिली। वहीं मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Head constable wife died under suspicious circumstances in Pallavapuram of Meerut
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


पल्लवपुरम की रुड़की रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में हेड कांस्टेबल नरेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। हेड कांस्टेबल वर्तमान में बागपत चुनाव सेल में तैनात हैं। हेड कांस्टेबल मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले हैं। हेड कांस्टेबल की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व खुर्जा की विमलेश से हुई थी। शादी के बाद दोनों को तीन बेटी हुई।
विज्ञापन


पड़ोसियों के अनुसार हेड कांस्टेबल बुधवार को छुट्टी पर आए थे। गुरुवार शाम महिला का शव कमरे के बेड पर पड़ा मिला। आनन-फानन में ससुराल वाले महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 11 तस्वीरें: डी-84 गैंग के हिस्ट्रीशीटर का आतंक खत्म, एनकाउंटर में हुआ ढेर, गोली चलाने में माहिर था इनामी साजन

वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके वालों में कोहराम मच गया। इस दौरान मायके वालों व ससुरालियों में जमकर कहासुनी भी हुई। वहीं कहासुनी के दौरान मारपीट की नौबत तक आ गई थी। लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया।

यह भी पढ़ें: PHOTO: जोशीमठ की तरह यूपी के बागपत में घर छोड़ने को मजबूर लोग, जमीन धंसने से 25 मकानों में आईं मोटी दरारें

पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजावा दिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed