फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He injured himself by attacking with a blade, died while being taken to Meerut

ब्लेड से वार कर खुद को किया जख्मी, मेरठ ले जाते समय गई जान

Sat, 06 Sep 2025 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
He injured himself by attacking with a blade, died while being taken to Meerut
मृतक युसूफ का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) मवाना।
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

कल्याण सिंह कॉलोनी की घटना, परिजनों ने कार्रवाई से किया इन्कार
परिजन बोले, नशे का था आदी, नौ साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी यूसुफ (37) ने अपनी गर्दन व पेट पर ब्लेड से वार कर जख्मी कर लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युसूफ के भाई ने पुलिस को बताया कि युसुफ ने नशे की हालत में यह कदम उठाया है।
मोहल्ला कल्याण सिंह मिल रोड नूरजहां काॅलोनी निवासी मो.अफजाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई युसुफ मजदूरी करता था और नशे का आदि था। उसका दस साल का बेटा है। नौ साल पहले परेशान होकर यूसुफ की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। शुक्रवार को उसने अत्याधिक शराब पी थी। नशे की हालत में उसने हाथ, गले और पेट पर नशे की हालत में कई वार किए। इससे उसका गला कट गया। शोर सुनकर उसके भाई मो. अफजाल और असलम व पड़ोसी पहुंचे और उन्होेंने उसका उपचार कराने का प्रयास किया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो परिवार के लोगों ने कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया कि शनिवार देर शाम यूसुफ के शव का पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि मृतक के भाई ने लिखित में दिया है कि युसूफ ने स्वयं ब्लेड से गला काटा है। हालांकि थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed