फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He extorted Rs 10,000 from the woman by becoming an LIC employee on the phone

Meerut News: फोन पर एलआईसी कर्मचारी बनकर महिला से 10 हजार हड़पे

Wed, 22 Nov 2023 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
He extorted Rs 10,000 from the woman by becoming an LIC employee on the phone
मेरठ। एलआईसी का एजेंट बनकर साइबर ठग ने महिला से 10 हजार की ठगी कर ली। पीड़िता ने गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंगानगर निवासी गीतांजलि ने बताया कि उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह एलआईसी से बोल रहा है और उसके पिता का परिचित है। पिता ने तुम्हारे मोबाइल में 12 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा है। इसके बाद महिला के फोन पर 10 हजार और 20 हजार रुपये क्रेडिट होने का मेसेज आया। तब उस व्यक्ति ने फोन कर कहा कि 18 हजार रुपये गलती से ट्रांसफर हो गए। उसने 18 हजार रुपये वापस भेजने के लिए कहा। महिला ने 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। वह 8 हजार रुपये और ट्रांसफर करने ही वाली थी कि तभी उसके पिता आ गए। उसने पिता को सारी बात बताई तो ठगी का खुलासा हो गया। उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया था जबकि 10 हजार की ठगी हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन

-----
सेवानिवृत मेजर सूबेदार को धमकी दी
मेरठ। सेवानिवृत मेजर सूबेदार ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 दिन पूर्व उनके मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो कॉल आई थी। उन्होंने कॉल काटने के साथ उस नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। 10 दिन बाद दूसरे नंबर से मोबाइल पर कॉल आई और उस दिन की अश्लील वीडियो के बारे में बात कर धमकी दी गई। कॉल करने वाला अनाप-शनाप बात करते हुए लगातार धमकी दे रहा है। संवाद
विज्ञापन

------
युवक के बैंक खाते से निकाले 66 हजार रुपये
मेरठ। रोहटा रोड के मैलफोर्ड सिटी निवासी उदयवीर सिंह ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से चार किस्तों में 66 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को संदिग्ध मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed