फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   havy traffic jam on bhai dooj

भाई दूज : जाम से बचना है तो समय से निकलें

Tue, 29 Oct 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
havy traffic jam on bhai dooj
मेरठ। भैयादूज पर आज शहर और हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने सोमवार को पांचों ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के साथ बैठक कर प्लान बनाया। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए शहर को छह जोन में बांटा गया है। 62 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहेगी। हाईवे पर रात के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा और गढ़ रोड पर सोहराबगेट बस अड्डा होने के कारण अधिक जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि भैयादूज पर हाईवे और शहर में वाहनों का दबाव अधिक रहता है। इसके 22 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में माल रोड, बाउंड्री रोड, दिल्ली रोड, चौधरी चरण सिंह विवि रोड, हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक से बिजली बंबा पुलिस चौकी, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से एनएच-58 कट के अलावा रिठानी, परतापुर तिराहा, मोहिद्दीनपुर में सबसे अधिक जाम लगता है। यहां कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

जोन और इनको सौंपी जिम्मेदारी
जोन 1: साकेत चौराहा, मॉल रोड, आरवीसी कट, बाउंड्री रोड पर 12 प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां टीआई अनिल मिश्रा रहेंगे।
जोन 2: भैसाली डिपो, जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, घंटाघर और खैरनगर में 10 स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। यहां टीआई डीडी दीक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन 3: जीरो माइल, अंबाला बस अड्डा, रुड़की रोड, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर पर 14 स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। यहां टीआई बसंत सिंह रहेंगे।
जोन 4 : कचहरी पुल, ईस्टर्न कचहरी रोड, वेस्ट एंड कचहरी रोड, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, लालकुर्ती से कचहरी पुल नाला रोड पर नौ स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। यहां पांच एचसीपी और दो मोबाइल टीम लगाई गई हैं। यहां प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार रहेंगे।
जोन 5: गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी, विश्वविद्यालय रोड, एल ब्लॉक, बिजली बंबा पुलिस चौकी व गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज यहां आठ स्थानों पर ड्यूटी लगाकर एक टीएसआई और तीन मोबाइल टीम लगाई गई हैं। प्रभारी टीआई सुनील कुमार रहेंगे।
जोन 6: ट्रांसपोर्ट नगर गेट, शॉप्रिक्स मॉल, बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक, रिठानी परतापुर तिराहा पर टीआई विक्रम सिंह मौजूद रहेंगे।
इन नंबरों पर दें सूचना
9454404000 ट्रैफिक कंट्रोल रूम
9454401913 एसपी ट्रैफिक
आज है डायवर्जन का आखिरी दिन
ट्रैफिक पुलिस ने 25 अक्तूबर की दोपहर से डायवर्जन किया था। मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित थे। वहीं रोडवेज बसों के लिए भी दो रूट निर्धारित किए थे। आज डायवर्जन का अंतिम दिन है।

बनाएंगे पूरी व्यवस्था
सुबह से लेकर रात तक ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। शहर को छह जोन में बांटा गया है। माल रोड और हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस का अधिक फोकस रहेगा। - संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed