{"_id":"5f79c0408ebc3e9bb15eed06","slug":"hathras-rape-case-police-lathi-charge-rld-workers-supporters-rescue-jayant-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Rape Case: रालोद कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जयंत चौधरी को घेरा बनाकर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Rape Case: रालोद कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जयंत चौधरी को घेरा बनाकर बचाया
Sun, 04 Oct 2020 05:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Oct 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यहां पीड़िता के गांव पहुंचे आरएलडी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। जिसके बाद पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया और लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान जयंत चौधरी कुछ टीवी चैनल्स को इस मामले पर बयान दे रहे थे लेकिन पुलिस ने उन पर भी बल प्रयोग करने का प्रयास किया। हालांकि रालोद कार्यकर्ताओं ने किसी तरह घेरा बनाकर उन्हें बचा लिया और दीवार के पास ले गए। लाठीचार्ज में रालोद के कई कार्यकर्ता व समर्थक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं इस लाठीचार्ज का एक वीडियो जयंत चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि यदि आपको लाठी चलाने का हक है तो मेरा अपने लोगों के साथ खड़े रहने का हक है। खूब लाठी चलाओ, हमारा निश्चय उतना ही मजबूत होगा। आठ अक्तूबर का मुजफरनगर में मिलेंगे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगर आपका लाठी चलाने का हक है
— Jayant Chaudhary (@jayantrld) October 4, 2020
मेरा अपने लोगों के साथ खड़े होने का हक है!
खूब लाठी चलाओ, हमारा निश्चय उतना ही मज़बूत होगा!
8 अक्टूबर को मुज़फ़्फ़रनगर में मिलेंगे!#लोकतंत्र_बचाओ pic.twitter.com/LWo0aYqbL2