फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hasty decisions lead to losses

Meerut News: जल्दबाजी में लिए गए फैसले करते हैं नुकसान

Wed, 21 Jan 2026 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Hasty decisions lead to losses
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एमएमए) ने क्विवेरा होटल में वृद्धि द वेल्थ एंड ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया। कार्यक्रम में निवेश, संपत्ति निर्माण और वित्तीय योजना पर चर्चा हुई। एमएमए अध्यक्ष एसपी सिंह ने मुख्य वक्ता राहुल कुमार का स्वागत किया। परिचय गौरव बंसल ने कराया।

राहुल कुमार ने बताया कि समझदारी और धैर्य से किया गया निवेश लंबे समय में लाभ देता है। उन्होंने जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के नुकसान और सही योजना के महत्व पर जोर दिया। निवेश से जुड़ी आम गलतियों और उनसे बचने के उपाय भी बताए गए। जोखिम समझने और संतुलन बनाए रखने को आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 व्यापारियों, उद्योगपतियों, प्रोफेशनल्स, शिक्षाविदों और एमएमए व आईआईए के सदस्यों ने भाग लिया। सवाल-जवाब सत्र भी आयोजित हुआ। अंत में सिद्धार्थ सिंघल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed