फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur is the identity of Indian culture: Krishna Sanjay Maharaj

भारतीय संस्कृति की पहचान है हस्तिनापुर : कृष्ण संजय महाराज

Sat, 26 Sep 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Hastinapur is the identity of Indian culture: Krishna Sanjay Maharaj
श्री खाटू श्याम कथा के तीसरे दिन महात्मा विदुर के चरित्र और विदुर नीति का वर्णन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना । भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्री खाटू श्याम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कृष्ण संजय महाराज ने महात्मा विदुर के चरित्र और विदुर नीति का वर्णन किया। उन्होंने हस्तिनापुर के गौरव को पुनः राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का आह्वान किया।
कथा व्यास ने कहा कि हस्तिनापुर केवल एक स्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास की पहचान है। जिस धरती ने महात्मा विदुर जैसे महान नीतिज्ञ को जन्म दिया, उसके संरक्षण और विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने सरकार व जनप्रतिनिधियों से महाभारतकालीन इस क्षेत्र को सांस्कृतिक विरासत के रूप में उचित पहचान और सम्मान दिलाने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां हस्तिनापुर के गौरव को प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें। कथा के दौरान मेरा हस्तिनापुर, मेरा गौरव के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य यजमान अमरीश त्यागी, संयोगिता, नारायण दत्त तिवारी, गौरव रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, महेश आर्य, अनुराग दुबलिश, कृष्ण आर्य, गोपाल और सावित्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed