फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hasanpur Warriors and Machhra Sunrisers won their matches.

Meerut News: हसनपुर वॉरियर और माछरा सनराइजर्स ने जीते मैच

Sun, 30 Aug 2026 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Hasanpur Warriors and Machhra Sunrisers won their matches.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें हसनपुर वॉरियर और माछरा सनराइजर्स की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में सरधना स्ट्राइकर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें शाकिब ने 92, अली ने 42, शहबाज ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जैद ने तीन, हिमांशु ने दो, विवेक ने दो, अविरल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसनपुर वाॅरियर की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। इसमें जैद ने 87, प्रिंस ने 75, अभिजीत ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अहद ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में माछरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 164 रन बनाए। इसमें अक्ष ने 41, भाविक ने 40, मन ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैभव ने तीन, रिहान ने तीन, यश ने दो व शिव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरखौदा पैंथर की टीम 17.5 ओवर में 144 रन पर पूरी टीम आउट हो गई और 20 रन से मैच हार गई। इसमें रिहान ने 39, शौर्य ने 37, साहिल ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में असकान ने 5, देव ने दो, परमजोत ने एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को अंडर 19 वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed