Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hasanpur Kalan ration shop election: Rajkumar wins by 32 votes

Meerut News: हसनपुर कलां राशन दुकान चुनाव, राजकुमार 32 मतों से विजयी

Mon, 16 Nov 2026 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Hasanpur Kalan ration shop election: Rajkumar wins by 32 votes
गांव हसनपुर कलां में राशन दुकान का आवंटन करने के लिए ग्राम पंचायत हसनपुर कलां पर चुनावी प्रक्रि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। माछरा ब्लॉक के गांव हसनपुर कलां में सोमवार को सरकारी राशन की दुकान के आवंटन के लिए चुनाव कराया गया। इसमें राजकुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र खटाना को 32 मतों से हराकर जीत हासिल की। राजकुमार को 175 मत और राजेंद्र खटाना को 143 मत प्राप्त हुए।
यह चुनाव ब्लॉक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पहले हसनपुर कलां की राशन दुकान पड़ोसी गांव रछौती की ममता राशन दुकान से जुड़ी थी। इससे ग्रामीणों को राशन लेने में कठिनाई होती थी। इस कारण गांव में अलग दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। शुरुआत में राजेश शर्मा, राजकुमार और राजेंद्र खटाना ने आवेदन दिए थे। चुनाव से पहले राजेश शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया। मतदान के दौरान ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराकर वोट डलवाए गए। मतगणना के बाद राजकुमार को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी ने बताया कि चुनाव की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। यह रिपोर्ट जल्द ही तहसील मवाना को भेजी जाएगी। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजकुमार को राशन विक्रेता की दुकान संचालित करने की अनुमति मिलेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रीति देवी, समाजसेवी जग्गी प्रधान, एडीओ आरडी भुवनेश्वर शर्मा, एडीओ कोऑपरेटिव वीरेंद्र पाल, ग्राम पंचायत सचिव निशा शर्मा, जितेंद्र कुमार व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed