फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haryanvi model firing, video viral

हरियाणवी मॉडल ने की फायरिंग, वीडियो वायरल

Sun, 28 Jun 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi model firing, video viral
हरियाणवी मॉडल ने की फायरिंग, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मेरठ। अपने तथाकथित पति पर शुक्रवार को जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाने वाली हरियाणवी मॉडल शिल्पी उर्फ माही चौधरी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। माही का छत पर खड़े होकर हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर जी ब्लॉक निवासी माही चौधरी के मुताबिक, वह हरियाणवी फिल्मों में एक्टिंग और मॉडलिंग करती हैं। शुक्रवार को माही ने अंकित कसाना नाम के युवक को अपना पति बताया था और अंकित पर जानलेवा हमला कराए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर माही का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में माही किसी बिल्डिंग की छत पर खड़ी होकर रिवाल्वर से हवाई फायर करती नजर आ रही हैं। फायरिंग से पहले हरियाणवी मॉडल वीडियो बना रहे युवक से सवाल करती है कि वह कैसी लग रही है। इसके बाद युवक के तीन तक गिनते ही माही रिवाल्वर से गोली चला देती है। यह वीडियो कब और कहां बनाया गया, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस माही के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कह रही है और जांच कर रही है कि वीडियो लॉकडाउन से पहले का है या लॉकडाउन के दौरान का। अगर लॉकडाउन के दौरान का यह वीडियो है तो पुलिस धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने का माही चौधरी के खिलाफ मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। वहीं, नौचंदी पुलिस का कहना है कि पता चला है कि माही के पास लाइसेंस है लेकिन यह भी जांच कराई जाएगी कि जिस रिवाल्वर से माही गोली चला रही है क्या वह लाइसेंसी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed