फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haryana XI, GTB School Cricket Academy Red and SAS won the match

Meerut News: हरियाणा इलेवन, जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी रेड और एसएएस ने जीते मैच

Mon, 12 Jan 2026 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana XI, GTB School Cricket Academy Red and SAS won the match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग में सोमवार को चार मैच खेले गए। इसमें हरियाणा इलेवन, गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी रेड और एसएएस क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते।
पहले मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 144 रन बनाए। इसमें इशांत ने 51, मन्नू ने 40, देवांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान, अजीम, आइस और शिव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा इलेवन की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से उमंग ने 42, विराट ने 38, सुभान ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष, अर्जुन ने दो दो और नीरव ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें सहल ने 43, प्रिंस ने 42, खुशी ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अहद, अभय ने तीन तीन और रिहान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम 20 ओवर में 175 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रिहान ने 48, शौर्य ने 46 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में एसएएस की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसमें मयंक ने 63, युगल ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में जहीम ने दो, उज्ज्वल ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई राइडर की टीम 10.5 ओवर में 119 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से उज्ज्वल ने 22 और विवेक ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में युग ने तीन और आदर्श ने दो विकेट लिए।

चौथे मैच में एसएएस की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। इसमें युगल ने 42, आदर्श ने 34 रन बनाए। विनायक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर मवाना की टीम 129 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कुणाल ने 37 और शुभम ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में मयंक और युगल ने दो दो विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया मंगलवार को चार लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed