फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haryana Police raided in Nawabgarhi for cheating of 20 lakhs

20 लाख की ठगी में हरियाणा पुलिस की नवाबगढ़ी में दबिश

Thu, 21 Oct 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police raided in Nawabgarhi for cheating of 20 lakhs
20 लाख की ठगी में हरियाणा पुलिस की नवाबगढ़ी में दबिश
विज्ञापन

सरधना। हरियाणा के जनपद रेवाड़ी की पुलिस ने बुधवार को सरधना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में दबिश दी। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद एक युवक को पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में एक लाख रुपये से अधिक रुपये नवाबगढ़ी निवासी युवक की आईडी पर बैंक में खुले खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
सरधना कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में बुधवार को हरियाणा रेवाड़ी के थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के गांव पदैयावास निवासी महिला सुमन देवी के खाते से करीब एक लाख रुपये ठगी करके निकाले गए। इस मामले में पुलिस ने दबिश दी। बताया कि रेवाड़ी स्थित एसबीआई की शाखा में महिला खाता है। उसके खाते में एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी थी। करीब एक सप्ताह पूर्व उसके मोबाइल पर मेसेज आया कि एक लाख रुपये निकल गए हैं। उसने तुरंत बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन

इस मामले में रेवाड़ी की मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बुधवार को नवाबगढ़ी में दबिश देकर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। ठगी के बाद जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए उसमें नवाबगढ़ी निवासी एक युवक का फोटो तो दूसरे की आईडी लगी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद एक युवक को छोड़ दिया, जबकि दूसरे को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने बताया कि महिला के खाते से एक लाख रुपये निकाले गए, लेकिन अन्य लोगों के खातों से निकाले गए रुपये करीब 20 लाख हैं, जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed