{"_id":"5cff9a70bdec22070b275212","slug":"haryana-engineer-death-due-to-drowning-in-ganganahar-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में डूबे इंजीनियर का तीसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में डूबे इंजीनियर का तीसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग, तलाश में जुटे गोताखोर
Tue, 11 Jun 2019 05:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 Jun 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में हरियाणा-हिसार का इंजीनियर नहाते हुए गंगनहर में डूब गया था। पीएसी के गोताखोर मोटरबोट से इंजीनियर को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। तीसरे दिन भी इंजीनियर का गंगनहर में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
हरियाणा में रेवाड़ी की किसी कंपनी में काम करने वाला इंजीनियर अजय पुत्र राजेश सहरावत रविवार को अपने जीजा हरियाणा के जिला हिसार के गांव सिसाए निवासी मनदीप पुत्र जगमिंद्र व अपने दो दोस्तों हरियाणा के ही रहने वाले अमित पुत्र कर्मवीर व तेजप्रताप पुत्र रविंद्र के साथ कार से हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
भीषण गरमी पड़ने पर चारों कार सवार खतौली गंगनहर में नहाने लगे। नहाते हुए अजय गंगनहर में डूब गया। इंजीनियर अजय को रविवार से ही पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करवा रही है। तीसरे दिन भी इंजीनियर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन