फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harun caught accused of molesting Shri Ram Barat

श्रीराम बरात में छेड़छाड़ करने का आरोपी हारुन पकड़ा

Thu, 14 Oct 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Harun caught accused of molesting Shri Ram Barat
श्रीराम बरात में छेड़छाड़ करने का आरोपी हारुन पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। भूसा मंडी में श्रीराम बरात देखकर लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़ का आरोपी हारुन बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बहनों ने हारुन के साथ भी मारपीट की थी, जिसके चलते उसको भी चोट आई है। जिसका मेडिकल कराया।
सदर बाजार थानाक्षेत्र में महताब पर शनिवार देररात श्रीराम बरात की निकल रही थी। दो युवतियों अपने परिवार के साथ रात में ही श्रीराम बरात देखकर लौट रही थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ की। इस पर काफी हंगामा हो गया था। भाजपा नेता विशाल कनौजिया और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने में पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी हारुन के खिलाफ केस दर्ज हो गया। बुधवार पुलिस ने आरोपी हारून निवासी भूसा मंडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मारपीट के दौरान हारुन को काफी चोट आई थीं। उसका मेडिकल कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि हारुन बेकसूर है। बाद में पुलिस ने परिजनों को वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed